एक उड़ान में दुनिया का आधा चक्कर लगाएगी ये पैसेंजर फ्लाइट, मिलेगी जिम और बंक बेड जैसी सुविधाएं
By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 3, 2018 13:58 IST2018-09-03T13:58:37+5:302018-09-03T13:58:37+5:30
इसमें 300 यात्रियों को उनके सामान के साथ सेम डेट में पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा करीब 20 घंटे की उड़ान का ईंधन भी साथ रखा जाएगा। 2022 में इसकी पहली उड़ान भरने की योजना है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।

एक उड़ान में दुनिया का आधा चक्कर लगाएगी ये पैसेंजर फ्लाइट, मिलेगी जिम और बंक बेड जैसी सुविधाएं
नई दिल्ली/सिडनी, 3 सितंबरः एक ही उड़ान में दुनिया का आधा चक्कर लगाने का सपना साकार होने जा रहा है। कांतास एयरवेज सिडनी से लंदन की सीधी उड़ान वाले विमान बनाने को तैयार है। करीब साल भर पहले कांतास के सीईओ एलेन जोए ने सार्वजनिक रूप से बोइंग कंपनी और एयबस एई को ऐसा डिजाइन तैयार करने के लिए कहा था जो सिडनी से लंदन या न्यूयॉर्क के लिए सीधी उड़ान भर सके। ब्लूमबर्ग के अनुसार जोएस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि हमें लगता है कि हमारे पास ऐसा करने की क्षमता है।
2022 तक शुरू हो जाएगी सर्विस
कांतास एयरलाइंस ने इसे प्रोजेक्ट सनराइज नाम दिया है। इसमें 300 यात्रियों को उनके सामान के साथ सेम डेट में पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा करीब 20 घंटे की उड़ान का ईंधन भी साथ रखा जाएगा। 2022 में इसकी पहली उड़ान भरने की योजना है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है।
फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं
कांतास एयरवेज ऐसी फ्लाइट बनाना चाहता है जिसमें जिम, बार और बंक बेड जैसी सुविधाएं हो। जोएस ने बताया कि हमारे सामने कुछ अलग सोचने की चुनौती है। हम इतनी लंबी फ्लाइट के लिए सभी जरूरी सुविधाएं देना चाहते हैं।
सिंगापुर एयरलाइन्स को टक्कर
हाल ही में सिंगापुर एयरलाइंस ने विश्व की सबसे लंबी दूरी की नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि अगले साल अक्टूबर से यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से सिंगापुर के बीच उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट करीब 16,700 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा में कुल 18 घंटे 19 मिनट लगेंगे।