लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड की मीडिया पर प्रतिबंध से अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:28 IST

Open in App

बैंकॉक, 30 जुलाई (एपी) थाईलैंड में शुक्रवार को नए नियम लागू हुए जिसमें कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी मीडिया की खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिबंध लगाने की सरकार की क्षमता बढ़ाई गई है। इस नियम से इस बात की चिंता उभरी है कि अधिकारी आलोचना को दबाने का प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा पहले से ही फर्जी सूचनाओं पर कार्रवाई करने के पक्षधर रहे हैं और इसके लिए एक सरकारी विभाग बनाया है। बृहस्पतिवार को घोषित नए नियमों में ‘‘ऐसी खबरों को लेकर लोगों पर मुकदमा चलाने की क्षमता शामिल की गई है जिनसे लोगों में भय फैलता हो।’’

इसमें थाई नियामकों को ऐसी खबर देने वाले व्यक्ति या निकाय के आईपी एड्रेस को बंद करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को बाध्य करने की ताकत दी गई है। इसमें ‘‘उस आईपी एड्रेस की इंटरनेट सेवा तुरंत बंद’’ करने की क्षमता भी दी गई है।

थाईलैंड के छह पत्रकार संगठनों द्वारा प्रयुत को भेजे गए संयुक्त बयान में समूह ने उनसे पाबंदियों को रद्द करने की अपील की है और कहा है कि ये काफी व्यापक हैं और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

उन्होंने लिखा, ‘‘यह खंड कि ‘खबर जिससे लोगों में भय फैले’ से अधिकारी मीडिया एवं जनता के खिलाफ बिना स्पष्ट नियम के कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।’’ उन्होंने जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब