लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल, चंदे के पैसे से करता था अय्याशी, रेप का भी है आरोपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 15:54 IST

एक सरकारी अभियोजक ने बताया कि बलात्कार के मामले पर फैसला अक्तूबर में आने की संभावना है। 

Open in App

बैंकॉक, नौ अगस्त (एएफपी) थाईलैंड की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के एक साल से अधिक समय बाद आज एक पूर्व बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल की सजा सुनाई।

विराफोन सुकफोन 2013 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसकी एक निजी जेट पर डिजाइनर एविटर चश्मा पहने और लुई वीटॉन का बैग लिए एक फुटेज सामने आई थी।

39 वर्षीय सुकफोन अमेरिका भाग गया था लेकिन नाबालिग से बलात्कार करने और दानदाताओं को धोखा देने के आरोपों के बाद उसे वापस भेजा गया। दानदाताओं ने दुनिया की सबसे बड़ी बौद्ध प्रतिमा बनाने के लिए उसे धन दिया था।

जांच में पता चला कि उसने लग्जरी कारें खरीद रखी है और उसके कई बैंक खातों में 7,00,000 डॉलर की धनराशि है। 

बैंकॉक की एक अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि सुकफोन को धन शोधन, धोखाधड़ी, ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए कम्प्यूटर क्राइम एक्ट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यायाधीशों ने उसे दोषी ठहराया और 114 साल की जेल की सजा सुनाई।’’

थाईलैंड के कानून के अनुसार सुकफोन 20 साल से ज्यादा की सजा नहीं काटेगा। 

उसे 29 दानदाताओं के 8,61,700 डॉलर भी लौटाने होंगे। 

एक सरकारी अभियोजक ने बताया कि बलात्कार के मामले पर फैसला अक्तूबर में आने की संभावना है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना