लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: जिंदगी की जंग आखिरकार हार गई बेबी डुगोंग ‘मरियम’, प्लास्टिक कचरे ने ली जान

By भाषा | Updated: August 17, 2019 14:01 IST

डुगोंग एक मध्यम आकार का समुद्री स्तनधारी प्राणी है जो विश्व के कई भागों में तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। त्रांग प्रांत के समुद्री पार्क के प्रमुख चैयाप्रुक वेरावॉन्ग ने बताया कि मरियम को बचाने की काफी कोशिशें की गई लेकिन आधी रात को उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेबी डुगोंग ‘मरियम’ के आंत से निकला था प्लास्टिक का कचराबचावकर्ताओं से लिपटकर खुद को बचाने की गुहार लगाने वाली बेबी डुगोंग की तस्वीर हुई थी पूरी दुनिया में वायरलमरियम को बचाने की काफी कोशिशें की गई लेकिन असफलता मिली, खून में संक्रमण से हुई मौत

थाईलैंड में बचावकर्ताओं से लिपटकर खुद को बचाने की गुहार लगाने वाली बेबी डुगोंग तमाम कोशिशों के बावजूद जिंदगी की जंग हार गई। प्लास्टिक खाने से बीमार पड़ी बेबी डुगोंग की मौत हो गई है। बीमारी से संघर्ष करने के उसके जुझारू जज्बे ने लोगों का दिल जीत लिया और समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

‘मरियम’ नाम की डुगोंग कुछ महीने पहले दक्षिण-पश्चिमी थाईलैंड के तट पर बहकर आयी थी और उसकी बचावकर्ताओं से लिपट जाने वाली तस्वीरें वायरल हो गई थीं। मरियम के बाद एक और अनाथ डुगोंग अब सुर्खियों में है। उसने थाईलैंड की राजकुमारी का ध्यान खींचा। राजकुमारी ने उसका नाम 'जमील' रखा और उसकी गतिविधियों का चौबीसों घंटे सीधा प्रसारण हो रहा है।

डुगोंग एक मध्यम आकार का समुद्री स्तनधारी प्राणी है जो विश्व के कई भागों में तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। त्रांग प्रांत के समुद्री पार्क के प्रमुख चैयाप्रुक वेरावॉन्ग ने बताया कि मरियम को बचाने की काफी कोशिशें की गई लेकिन आधी रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी मौत खून में संक्रमण से हो गई। उसकी आंत से प्लास्टिक का कचरा निकला। एक पशु चिकित्सक नांतारिका चान्सू ने फेसबुक पर पोस्ट किया, 'उसने हमें सिखाया कि प्यार कैसे किया जाता है और फिर चली गई जैसे कह रही हो कि सबको बताओ कि हमारी देखभाल करे और हमारी प्रजाति का संरक्षण करे।' 

चान्सू ने कहा कि मरियम की मौत से सीख लेने की जरूरत है। थाईलैंड में सुर्खिया बटोरने वाले डुगोंग ताजा समुद्री प्राणी हैं। थाईलैंड के प्लास्टिक प्रदूषण से ग्रस्त समुद्र जीवों को लिए खतरा बन गए हैं। डुगोंग को समुद्री गाय भी कहा जाता है। दोनों डुगोंग दक्षिणी थाईलैंड में मिले। यहां करीब 250 समुद्री गाएं हैं।

जमील नाम का मतलब 'सुंदर समुद्री राजकुमार' है और उसकी फुकेत में अलग से देखभाल की जा रही है। समुद्री और तटीय संसाधन विभाग के फेसबुक पन्ने पर भी मरियम की मौत की घोषणा की गई है। इस पोस्ट पर देखते ही देखते 11,000 से अधिक शेयर और हजारों टिप्पणियां की गई। लोगों ने उसकी मौत पर शोक जताया।

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला