लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड मॉल में गोलीबारी करने वाला बंदूकधारी ढेर, 30 लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: February 9, 2020 23:31 IST

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने रविवार को बताया कि एक मॉल में भीषण गोलीबारी करने वाले हमलावर ने किसी ‘‘निजी परेशानी’’ के चलते यह हमला किया। पूर्व सेनाध्यक्ष रह चुके प्रयुत चान-ओ-चा ने बताया कि मृतकों में 13 वर्षीय एक बच्चे सहित कई सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 30 लोगों को मार डालने वाले बंदूकधारी को आखिरकार सुरक्षाबलों ने मार गिराया।पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली, जिसमें थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो भी शामिल थे।

थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 30 लोगों को मार डालने वाले बंदूकधारी को आखिरकार सुरक्षाबलों ने मार गिराया। पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली, जिसमें थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो भी शामिल थे। प्रांतीय गवर्नर ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी में मारे गए लोगों की संख्या 30 पहुंच गई है जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने रविवार को बताया कि एक मॉल में भीषण गोलीबारी करने वाले हमलावर ने किसी ‘‘निजी परेशानी’’ के चलते यह हमला किया। पूर्व सेनाध्यक्ष रह चुके प्रयुत चान-ओ-चा ने बताया कि मृतकों में 13 वर्षीय एक बच्चे सहित कई सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं।

प्रयुत ने कहा, ‘‘ यह थाईलैंड में अप्रत्याशित है और मैं चाहता हूं कि ऐसा दोबारा कभी ना हो।’’ उन्होंने यह बयान उस अस्पताल के बाहर दिया, जहां घायलों का इलाज जारी है। घायलों में से कम से कम दो के मस्तिष्क की सर्जरी की जा रही है। प्रयुत ने बताया कि बंदूकधारी के हमले का मकसद एक घर की बिक्री से जुड़ा है। हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी।

हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था। हमलावर ने थाईलैंड के एक प्रमुख बैरेक और सैन्य वाहन से एम60 मशीन गन, राइफलें और बारूद चोरी किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि हमलावर ने बैरेक शास्त्रागार में सेंध लगा ली थी।

प्रयुत ने कहा, ‘‘ यह लापरवाही नहीं थी। हम शस्त्रागार डिपो को खाली नहीं छोड़ते... लोग हमेशा उसकी सुरक्षा में वहां तैनात रहते हैं।’’ इससे पहले, बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ और ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बातें लिखी थीं। फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, ‘‘ मैं थक गया हूं... मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।’’

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने इस पूरे वाकये पर कहा, ‘‘ हमने अपनी सेवा से बंदूकधारी का अकाउंट हटा दिया है और हम इस घटना संबंधी हर सामग्री को जल्द से जल्द हटाने के लिए लगातार काम करेंगे।’’ इस बीच रविवार को भिक्षुओं और थाईलैंड के सैकड़ों लोगों ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथों में मोमबत्ती लेकर प्रार्थना की और शोक संदेश लिखे।

गमगमीन माहौल में प्रार्थना करने जुटे लोगों ने सफेद कागज पर,‘‘ हमेशा याद रखेंगे’’ और ‘‘जीवन के बाद बेहतरी की कामना करते हैं’’ जैसे संदेश लिखे। हमलावर हमले के दौरान तस्वीर और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर रहा था। फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि बंदूकधारी का अकाउंट हटा दिया है और वह हमले से जुड़ी तस्वीर और वीडियो जो नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनकी जानकारी मिलते ही हटाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :थाईलैंडआतंकी हमलालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला