लाइव न्यूज़ :

टेक्सास की सॉफ्टवेयर कंपनी का हैकरों ने किया इस्तेमाल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (एपी) इस हफ्ते के पहले तक कुछ ही लोग ‘सोलर विंड्स’से अवगत थे, जो टेक्सास की एक सॉफ्टवेयर कंपनी है और यह दुनिया भर में निजी कंपनियों तथा सरकारी एजेंसियों को अहम कंप्यूटर नेटवर्क निगरानी सेवाएं मुहैया करती है।

लेकिन एक नये खुलासे ने विभिन्न देशों की सरकारों में इसके कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों और फार्च्यून 500 कंपनियों को चौकन्ना कर दिया है।

दरअसल, यह खुलासा हुआ है कि साइबर जासूसों ने कंप्यूटर नेटवर्क में सेंध लगाने के लिए महीनों तक गुपचुप तरीके से सोलर विंड्स सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया।

बेयर्ड के विशेषज्ञ रॉब ओलिवर ने कहा, ‘‘आईटी कर्मी अपने पूरे करियर में सोलर विंड्स के बारे में नहीं सुन सकते हैं। लेकिन मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका आईटी विभाग इस बारे में जानेगा। अब काफी संख्या में लोग भी इस बारे में जानते हैं लेकिन अच्छे रूप में नहीं। ’’

कंपनी ने रविवार को अपने करीब 33,000 ग्राहकों को इस बारे में सतर्क करना शुरू किया था कि एक बाहरी देश, जिसके व्यापक रूप से रूस होने का संदेह है, ने इसके मुख्य उत्पाद ओरियन के कुछ अद्यतन प्रारूप में सेंध लगाने का एक रास्ता तलाश लिया है।

यह सॉफ्टवेयर, जो कंप्यूटर नेटवर्क और सर्वर की निगरानी करने में मदद करता है, सूचना चुराने के लिए एक जासूसी औजार बन गया है।

सोलर विंड्स के ग्राहकों में शामिल कैलिफोर्निया के एक प्रमुख साइबर सुरक्षा फर्म फायर आई ने इस जासूसी का सबसे पहले पता लगाया।

फायर आई ने इस महीने की शुरूआत में खुलासा किया था कि उसके कंप्यूटरों में साइबर सेंधमारी की गई।

अमेरिकी वित्त एवं वाणिज्य विभाग ने भी जासूसी हमलों का निशाना बनने की बात का खुलासा किया है।

साइबर जासूसी की इन घटनाओं के चलते टेक्सास के आस्टिन के बाहरी इलाके में स्थित सोलर विंड्स के स्टॉक शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरूआत से 23 प्रतिशत गिर गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक