लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के चिकित्सक पर कोविड-19 टीके की खराब शीशी चुराने का आरोप

By भाषा | Updated: January 22, 2021 11:29 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 22 जनवरी (एपी) ह्यूस्टन के स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक पर अभियोजकों ने कोविड-19 टीके की एक खराब शीशी से टीके की नौ खुराकें चुराकर इसे अपने परिवार एवं मित्रों को देने का आरोप लगाया है।

वहीं, चिकित्सक के वकील ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया बल्कि वह तो सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि टीका बर्बाद नहीं हो।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ में काम करने वाले हसन गोकल ने 29 दिसंबर को उपनगरीय ह्यूस्टन पार्क में एक टीकाकरण स्थल पर काम करने के दौरान मॉडर्ना कोरोना वायरस टीके की एक शीशी चुरा ली थी।

शिकायत के अनुसार अभियोजकों ने कहा कि गोकल (48) ने यह टीका अपनी पत्नी समेत नौ लोगों को दिया।

हैरिस काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी किम ऑग ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है और कानूनी प्रक्रिया से टीकाकरण में हिस्सा ले रहे लोगों के स्थान पर अपने परिवार को प्राथमिकता दी।’’

ऑग ने कहा, ‘‘गोकल ने जो किया वह गैरकानूनी है और कानून के मुताबिक उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।’’

गोकल के वकील पॉल डॉयने ने कहा कि उनके मुवक्किल ‘‘एक समर्पित लोक सेवक हैं। टीके की खुराकें खराब हो जातीं इसलिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि टीका हकदार लोगों तक ही पहुंचे।’’

स्वास्थ्य विभाग की आंतरिक जांच के बाद गोकल को हटा दिया गया है। गोकल पर एक लोकसेवक के रूप में चोरी करने का आरोप है। आरोप साबित होने पर उन्हें एक साल की जेल और 4,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक