लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के गवर्नर ने मादक पदार्थ के तस्करों के गिरोहों को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 18, 2021 11:30 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 18 अप्रैल अमेरिका के टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राष्ट्रपति जो बाइडन को मेक्सिको में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है।

गवर्नर ने कहा कि ये गिरोह आव्रजकों की पीड़ा और दासता पर फलते-फूलते हैं।

गवर्नर ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को बृहस्पतिवार को पत्र लिख कर कहा कि ये गिरोह विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किए जाने के लायक हैं। पत्र में इस बारे में भी जानकारी दी गई है कि ये गिरोह किस प्रकार से काम करते हैं।

पत्र में कहा गया, ‘‘ टेक्सास का गवर्नर होने के नाते मैं आपसे मेक्सिको में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले खतरनाक और घातक गिरोहों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ये गिरोह हमारे समुदाय में भय फैलाते हैं। वे अपने अवैध कारोबार के लिए धन जुटाने के वास्ते अमेरिका में मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करते हैं। वे महिलाओं और बच्चों को मानव तस्करी और देह व्यापार में धकेलते हैं और आव्रजकों की पीड़ा और दासता पर फलते-फूलते हैं। वे महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?