लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के गवर्नर एबॉट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को मनाने की आधिकारिक घोषणा की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 09:32 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 14 अगस्त अमेरिकी राज्य टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की उद्घोषणा की है।

गवर्नर एबॉट ने 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले समारोह के आयोजन के संबंध में घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत असीम महाजन भी उपस्थित थे। भारत और टेक्सास के बीच मजबूत संबंध को रेखांकित करते हुए एबॉट ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है।’’ उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।

महाजन को घोषणा-पत्र सौंपते हुए एबॉट ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को गवर्नर के आवास को नारंगी और हरे रंग से प्रकाशित किया जाएगा। गवर्नर की उद्घोषणा के ब्योरे के अनुसार, ‘‘ब्रिटिश शासन के तहत पीढ़ियों की अधीनता और महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसक विरोध के एक लंबे अभियान के बाद 1947 के भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ने भारत के लोगों के लिए स्वतंत्रता के एक नए युग की शुरुआत की।’’

गवर्नर ने कहा, ‘‘पूरे टेक्सास में प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के समुदायों ने लंबे समय से हमारे राज्य को अपना घर बताया है और टेक्सास को रहने योग्य, काम करने और परिवार के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह वैश्विक साझेदारी आने वाली पीढ़ियों की खातिर हमारे लोगों की भावी सफलताओं को सुनिश्चित करती रहेगी। राज्य की प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देने में मेरे साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब