लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे प्रतिबंधात्मक गर्भपात कानून पर फैसला करेगी टेक्सास की अदालत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:28 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), एक अक्टूबर (एपी) एक संघीय न्यायाधीश शुक्रवार को इस बात पर विचार करेगा कि क्या टेक्सास, अमेरिका में सबसे अधिक प्रतिबंधात्मक गर्भपात कानून को यथास्थिति में बनाए रख सकता है और महिलाओं को देखभाल पाने के लिए देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य की सीमाओं के पार जाना होगा।

इस कानून के चलते सितंबर के बाद से अधिकतर गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बाइडन प्रशासन द्वारा दायर एक मुकदमा टेक्सास कानून को पहला कानूनी झटका देना चाहता है जिसे सीनेट बिल 8 के रूप में जाना जाता है, जो अब तक मिली चुनौतियों की एक शुरुआती लहर का सामना कर चुका है - जिसमें अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा इसे लागू रहने की इजाजत देना भी शामिल है।

टेक्सास गर्भपात प्रदाता डॉ. गज़ाला मोएदी ने बृहस्पतिवार को गर्भपात की सुविधा पर सुनवाई के दौरान अमेरिकी सदन की निगरानी एवं सुधार समिति को बताया "हमारे राज्य में गर्भपात देखभाल लगभग पूरी तरह से बंद हो गई है।”

टेक्सास का यह कानून भ्रूण में धड़कन सुनाई देने लगने के बाद गर्भपात पर रोक लगाता है, आमतौर पर लगभग छह सप्ताह में भ्रूण में धड़कन सुनाई देती है जब कुछ महिलाओं को पता भी नहीं होता है कि वे गर्भवती हैं।

ऑस्टिन के अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉबर्ट पिटमैन शुक्रवार को उन तर्कों को सुनेंगे कि क्या टेक्सास कानून को अस्थायी रूप से रोक सकता है, जो कि पिछले 50 वर्षों में गर्भपात के संवैधानिक अधिकार के लिए देश का सबसे बड़ा अंकुश है।

न्याय मंत्रालय ने अदालत पर तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पिटमैन कितनी जल्दी फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें