लाइव न्यूज़ :

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चार महिला कार्यकर्ताओं की हत्या की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:06 IST

Open in App

पेशावर, 22 फरवरी (एपी) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया जिससे उसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया।

यह इलाका अफगानिस्तान सीमा से लगा है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी इकबाल खान ने बताया कि हमला उत्तर वजीरिस्तान जिले के मीर अली कस्बे के पास इपी गांव में हुआ।

जिला पुलिस प्रमुख शफी उल्ला खान ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि हमलावर हमले को अंजाम देकर नजदीकी पहाड़ियों की ओर भाग गए और अब तक किसी ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित सबाउन पाकिस्तानी चैरिटी संगठन से जुड़ी थीं। यह संगठन कारोबार करने की इच्छुक महिलाओं को उनके घर जाकर प्रशिक्षण देता है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है।

उन्होंने बताया कि महिला कार्यकर्ताएं मीर अली से खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू कस्बा जा रही थी।

पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों को महिलाओं के आने की पहले से सूचना थी और वे उनका इंतजार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल