लाइव न्यूज़ :

मध्य सीरिया में आतंकवादियों ने बसों पर हमला किया, नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 09:26 IST

Open in App

दमिश्क, चार जनवरी (एपी) मध्य सीरिया में रविवार देर रात को आतंकवादियों ने राजमार्ग से गुजर रही बसों पर धावा बोलकर नौ लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में 13 साल की एक लड़की भी है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

मध्य हमा प्रांत के गवर्नर मोहम्मद तारेक क्रिशानी के अनुसार आतंकवादियों ने मध्य सीरिया में राजमार्ग से गुजर रही तीन बसों को निशाना बनाया और नौ लोगों की हत्या कर दी। हमले में चार लोग घायल हुए।

क्रिशानी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तीन बसों में सवार यात्रियों का यह काफिला देश के पश्चिम से सलामिया शहर जा रहा था। काफिले में तेल का टैंकर भी शामिल था।

गवर्नर ने कहा कि घटनास्थल पर एम्बुलेंस की सात गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि बाकी यात्री सुरक्षित हैं।

सीरिया के सरकारी चैनल ने स्थानीय अस्पताल के प्रमुख के हवाले से बताया कि मरने वालों 13 साल की एक लड़की भी शामिल है।

ब्रिटेन में सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमलावर संभवत: आईएस के आतंकवादी थे। उन्होंने बसों को निशाना बनाकर दो आम नागरिकों और सात सैनिकों की हत्या कर दी। हमले में 16 लोग घायल हो गए।

सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में इस सप्ताह बसों को निशाना बनाने की यह दूसरी घटना है। घटना के लिए इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

अन्य हमला बुधवार को हुआ था जिसमें 30 लोग मारे गये थे। इनमें अधिकतर सैनिक थे जो छुट्टियों में अपने-अपने घर लौट रहे थे। इस हमले के पीछे भी इस्लामिक स्टेट का हाथ बताया जा रहा है।

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी दक्षिणी मरुभूमि और मध्य सीरिया में काफी सक्रिय हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार के हमले के पीछे आईएस के आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात