लाइव न्यूज़ :

भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों का पाकिस्तानी सरजमीं से काम जारी : अमेरिकी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 17, 2021 11:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर भारत को निशाना बना रहे आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम देना जारी रखा है। पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर तथा 2008 मुंबई हमले के ‘‘प्रोजेक्ट मैनेजर’’ साजिद मीर समेत अन्य आतंकवादियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की है। अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा आतंकवाद पर जारी एक नयी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद पर जारी देश की रिपोर्ट 2020 में कहा कि क्षेत्रीय रूप से आतंकवादी समूह पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘अफगान तालिबान और उससे जुड़े हक्कानी नेटवर्क समेत अफगानिस्तान को निशाना बना रहे समूहों के साथ ही भारत को निशाना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा और उससे जुड़े संगठन तथा जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) समेत अन्य आतंकवादी समूहों ने पाकिस्तानी सरजमीं से अपना काम जारी रखा है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने जेईएम संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी अजहर और 2008 मुंबई हमले के ‘‘प्रोजेक्ट मैनेजर’’ मीर जैसे अन्य वांछित आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसा माना जाता है कि अजहर और मीर दोनों पाकिस्तान में निर्बाध घूम रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि फरवरी और फिर नवंबर में लाहौर की एक आतंकवादी रोधी अदालत ने लैश्कर-ए-तैयबा संस्थापक हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्त पोषण के कई आरोपों में दोषी ठहराया और उसे साढ़े पांच साल के कारावास की सजा सुनाई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की कार्य योजना को पूरा करने की दिशा में 2020 में अतिरिक्त प्रगति की लेकिन कार्य योजना के सभी कामों को पूरा नहीं किया और वह एफटीएफ की ‘‘ग्रे सूची’’ में बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा