लाइव न्यूज़ :

लीबिया में आतंकी समूहों को बेलगाम संचालित नहीं होने दिया जाए :विदेश सचिव

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:52 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 15 जुलाई भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि लीबिया में आतंकवादी समूह बेलगाम गतिविधियां संचालित नहीं करें । साथ ही, इस अफ्रीकी देश के जरिये माली में अलकायदा से जुड़े समूहों को साजो सामान मिलने और क्षेत्र में पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर भी गंभीर चिंता प्रकट की है।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमें अवश्य ही सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवादी संगठन और इससे संबद्ध समूह लीबिया में बेलगाम संचालित नहीं हो। लीबिया में आईएसआईएल (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक ऐंड लेवेंट) की मौजूदगी और गतिविधियां बने रहना, जैसा कि 1267 प्रतिबंध समिति की विश्लेषणात्मक सहयोग एवं प्रतिबंध निगरानी टीम की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, गंभीर चिंता का विषय है। ’’

लीबिया पर उच्च स्तरीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक में श्रृंगला ने कहा कि प्रतिबंध समिति की रिपोर्ट से सहेल क्षेत्र में भी गतिवधियां फैलने का संकेत मिलता है।

उन्होंने कहा कि माली में अलकायदा से संबद्ध समूहों के लिए लीबिया साजो सामान मुहैया करने वाला मंच बन गया है। इसका समूचे सहेल क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर यह गंभीर चिंता का विषय है।

सहेल क्षेत्र ,अफ़्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फ़ैला एक क्षेत्र है जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से पृथक करता है।

लीबिया के साथ भारत के करीब और परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए श्रृंगला ने कहा कि नयी दिल्ली त्रिपोली और इसके लोगों को देश में शांति कायम करने की उनकी कोशिश में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हम राष्ट्रीय एकजुटता सरकार के साथ काम करने और परस्पर निर्धारित किये जाने वाले क्षेत्रों में क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण सहायता देने पर काम करने की उम्मीद करते हैं। ’’

श्रृंगला बुधवार को न्यूयार्क पहुंचे हैं और मौजूदा फ्रांसीसी अध्यक्षता के तहत सुरक्षा परिषद के एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी बृहस्पतिवार को मिलने का कार्यक्रम है।

अपने संबोधन में विदेश सचिव ने कहा कि अगले छह महीने लीबिया के अहम होंगे क्योंकि इसने शांति एवं स्थिरता की ओर सफर शुरू किया है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर और विशेष रूप से सुरक्षा परिषद पर निर्भर करता है कि वह इस नाजुक वक्त में वह लीबिया को सहयोग जारी रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल