लाइव न्यूज़ :

टैंकरों पर हमले के पीछे ‘‘आतंकी देश’’ईरान : ट्रंप

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:39 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से ईरान को पूरी तरह जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि...

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से ईरान को पूरी तरह जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘आतंकी राष्ट्र’’ है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की संलिप्तता का पर्दाफाश कर दिया है।

बृहस्पतिवार को हुए हमलों के बारे में ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल के ‘‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स” कार्यक्रम में कहा, “ईरान ने ही यह किया है।” ईरान इंकार कर रहा है कि वह टैंकरों पर हमले में शामिल था। उधर अमेरिकी सेना ने एक फुटेज जारी कर कहा कि इसमें ईरानी रिवोल्यूशरी गार्ड एक जापानी टैंकर से ‘लिम्पेट माइन’ नामक विस्फोटक हटाते हुए दिख रहा है जिसमें विस्फोट नहीं हुआ था।

ट्रंप ने हमलों पर अमेरिका के संभावित जवाब की कोई पेशकश नहीं की और कहा कि प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका का रूख काफी सख्त रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सख्त लहजे में बता दिया गया है कि हम चाहते हैं कि वे मेज पर लौटें।’’ एपी अविनाश उमा उमा

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल