लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना के जवानों पर खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, कैप्टन सहित 12 की मौत, कुछ को बंधक बनाया

By अभिषेक पारीक | Updated: July 13, 2021 20:23 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले की खबर है। यह हमला पाकिस्तान की सेना पर हुआ है। जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन सहित 12 जवान मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले की खबर है। यह हमला पाकिस्तान की सेना पर हुआ है। हमले में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन सहित 12 जवान मारे गए और कुछ को बंधक बनाया गया है। हमले के पीछे तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का हाथ माना जा रहा है। 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले की खबर है। यह हमला पाकिस्तान की सेना पर हुआ है। जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन सहित 12 जवान मारे गए हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि आतंकी कुछ जवानों को बंधक बनाने में भी कामयाब रहे हैं। हमले के पीछे तहरीक ए  तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान किया गया। पाकिस्तान की सेना खुर्रम इलाके में टीटीपी पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ ही अभियान चला रही थी। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर हमला बोला।

सेना के कैप्टन अब्दुल बासित के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हंगू में हमला हो गया। साथ ही सामने आ रहा है कि आतंकियों ने छह टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बंधक बनाया गया है। 

सेना के खिलाफ कई हमले कर चुका

बता दें कि पाकिस्तान मे टीटीपी सेना के खिलाफ कई हमले कर चुका है। सबसे बड़ा हमला पेशावर में 16 दिसंबर 2014 को आर्मी स्कूल में किया गया था। उस वक्त करीब दो सौ बच्चे हमले में मारे गए थे।

दिसंबर 2007 में अस्तित्व में आया

यह आतंकी संगठन दिसंबर 2007 में अस्तित्व में आया था। उस वक्त 13 आतंकी संगठनों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। टीटीपी का मकसद पाकिस्तान में शरिया पर आधारित कट्टरपंथी कानून को लागू करना है। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला