पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में भीषण आतंकी हमला, चार जवानों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: July 12, 2023 08:08 PM2023-07-12T20:08:18+5:302023-07-12T20:09:21+5:30

बुधवार तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर आतंकवादियों सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन "भारी हथियारों से लैस आतंकवादी" मारे गए हैं। शेष दो आतंकवादियों को भी पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सफाया अभियान जारी है।

terrorist attack on Pakistani army in Balochistan four soldiers killed five seriously injured | पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में भीषण आतंकी हमला, चार जवानों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में आतंकी हमला

Highlightsपाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में आतंकी हमलाचार जवानों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायलआतंकी कैंप में घुसने की कोशिश में थे

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में हुए एक भीषण आतंकी हमले में चार जवानों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने कहा है कि बुधवार तड़के उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर आतंकवादियों सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। 

एक बयान में, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकी कैंप में घुसने की कोशिश में थे। नजर पड़ने पर सेना के जवानों ने उन्हें रोका था। आईएसपीआर ने बताया है कि भारी गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को सीमा पर एक छोटे से क्षेत्र में सीमित कर दिया गया है।

पाक सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन "भारी हथियारों से लैस आतंकवादी" मारे गए हैं। शेष दो आतंकवादियों को भी पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सफाया अभियान जारी है।

प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन से बात करते हुए झोब जिला आयुक्त (डीसी) अज़ीम काकर ने बताया कि झोब में छावनी क्षेत्र पर हमला हुआ था।  गोलीबारी में फंसने से एक महिला नागरिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा रेफर किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि डेरा इस्माइल खान से आ रही एक यात्री बस भी गोलीबारी की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
वहीं पाक सेना की तरफ से कहा गया है कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान और पाकिस्तान की शांति को नष्ट करने के ऐसे सभी भयानक प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बलूचिस्तान प्रांत में पाक सेना पर हमला हुआ हो। नवंबर 2022 में प्रतिबंधित टीटीपी द्वारा सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। 

Web Title: terrorist attack on Pakistani army in Balochistan four soldiers killed five seriously injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे