लाइव न्यूज़ :

श्वेत वर्चस्व की भावना आतंकवाद है : बाइडन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अप्रैल अमेरिकी कांग्रेस को दिए पहले संयुक्त संबोधन में राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि श्वेत वर्चस्व की भावना घरेलू आतंकवाद है जिसके खिलाफ अमेरिका को चौकन्ना रहना होगा।

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के अपने फैसले पर चर्चा करते हुए बाइडन ने कहा कि वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क काफी हद तक देश से दूर चले गए हैं और विदेशी आतंकवादियों के मुकाबले श्वेत वर्चस्व की मानसिकता वाले लोग देश के लिए अधिक बड़ा खतरा हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते जिसे हमारी खुफिया एजेंसियों ने आज देश में सबसे बड़ा जानलेवा आतंकवादी खतरा बताया है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘श्वेत वर्चस्ववाद आतंकवाद है और हम इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज करने नहीं जा रहे हैं। मेरे साथी देशवासियों देखिये हमें इस देश की आत्मा की रक्षा करने के लिए एकजुट होना होगा।’’

बाइडन ने कैपिटोल में छह जनवरी की विद्रोह की घटना पर कहा कि यह अस्तित्व का संकट था जिसने लोकतंत्र की परीक्षा ली।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम यहां एकत्रित हुए हैं तो कैपिटोल पर हमला करने, हमारे लोकतंत्र की छवि बिगाड़ने वाली हिंसक भीड़ की तस्वीरें हमारे दिमाग में ताजा हो गई हैं। लोगों की जान गई। विद्रोह अस्तित्व का संकट था, एक ऐसी परीक्षा थी कि क्या हमारा लोकतंत्र बचा रह सकता है। वह बचा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक