लाइव न्यूज़ :

यूएस में तानातनीः 2015 के परमाणु समझौते से पीछे ईरान, ईयू के शीर्ष राजनयिक ने जताया ‘गहरा खेद’

By भाषा | Updated: January 6, 2020 20:53 IST

विदेशी मामलों के लिए ईयू के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने ट्वीट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते से अपने देश को अलग करने के बाद लगभग टूट की कगार पर पहुंच गया यह समझौता ‘वर्तमान में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण’ है।

Open in App
ठळक मुद्देबोरेल ने कहा कि ईयू किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने से पहले पूरे ब्योरे का इंतजार करेगा। ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी(आईएईए) के नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक ने ईरान के उस हालिया निर्णय पर सोमवार को गहरा खेद जताया जिसमें उसने 2015 के परमाणु समझौते से पीछे हटने की बात कही है।

विदेशी मामलों के लिए ईयू के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने ट्वीट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते से अपने देश को अलग करने के बाद लगभग टूट की कगार पर पहुंच गया यह समझौता ‘वर्तमान में पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण’ है।

बोरेल ने कहा कि ईयू किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने से पहले पूरे ब्योरे का इंतजार करेगा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी(आईएईए) के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘जेसीपीओए पर ईरान की हालिया घोषणा पर गहरा दुख है। हमेशा की तरह हम आईएईए के सत्यापन पर विश्वास करेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘क्षेत्रीय स्थायित्व और वैश्विक सुरक्षा के लिए सभी को परमाणु समझौते को पूरी तरह से लागू करना अब उतना जरूरी हो गया है जितना पहले कभी नहीं था। मैं सभी भगीदारों के साथ मिल कर काम करना जारी रखूंगा।’’ यूरोपीय संघ ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव घटाने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि ईरान के विदेश मंत्री को ब्रसेल्स आमंत्रित किया गया है।

ईरान ने रविवार को कहा था कि वह सेंट्रीफ्यूज की संख्या की सीमा को लंघेगा। बोरेल ने इस सप्ताहांत ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ को ब्रसेल्स आमंत्रित किया था लेकिन ईरान ने इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। ईयू के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन सोमवार देर रात स्थिति पर कोई बयान जारी कर सकते हैं।

वहीं नाटो ने संकट पर चर्चा के लिए अपने उत्तर अटलांटिक परिषद की एक अप्रत्याशित बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी (62) की मौत हो गई थी जिससे इस्लामिक गणराज्य को गहरा झटका लगा है।

यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर किया गया था, जिनका कहना था कि कुद्स कमांडर अमेरिकी राजनयिकों और इराक में अमेरिकी बलों पर हमले की साजिश रच रहा था। सुलेमानी की मौत से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है और पश्चिम एशिया में नये युद्ध की आशंका पैदा हो गई है। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइराककासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा