लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भीषण विस्फोटः एक वरिष्ठ केंद्रीय नेता समेत तीन लोगों की मौत, इलाके में हाई अलर्ट

By भाषा | Updated: September 29, 2019 01:22 IST

Open in App

देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सड़क किनारे हुए एक बम धमाके में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता समेत तीन अन्य की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। डान की खबर के मुताबिक यह घटना किला अब्दुल्ला जिले के चमन इलाके में हुई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल पर लगाए गए बम में विस्फोट हुआ। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के केंद्रीय नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ भी शामिल थे।

खबर में चमन के सहायक आयुक्त यासिर दश्ती का हवाला देते हुए कहा गया, “यह बम एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था और इसके निशाने पर हनीफ थे। धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गयी।” चमन अफगानिस्तान से लगी देश की सीमा के पास स्थित है जहां शनिवार को हिंसा और बम विस्फोट हुआ। दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

चमन के जिला पुलिस अधिकारी शौकत मोहम्मद ने डान को बताया कि बलूचिस्तान में हुए धमाके में मरने वालों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को चमन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया है। चमन को बलूचिस्तान का संवेदनशील इलाका माना जाता है क्योंकि इसकी सीमा अफगानिस्तान के अशांत कंधार प्रांत से लगती हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?