लाइव न्यूज़ :

चुनाव में देर होने पर सोमालिया और यूएई के बीच तनाव बढ़ा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:43 IST

Open in App

मोगादिशु, 21 फरवरी (एपी) अफ्रीकी देश सोमालिया में चुनाव में देरी होने को लेकर हुई हिंसा के दो दिन बाद देश के विदेश मंत्रालय ने “बाहरी ताकतों“ पर समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया है।

सोमालिया में चुनाव में देरी होने को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम पांच सैनिक मारे गये गये थे और एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए थे, जिनमें अधिकतर आम आदमी हैं।

सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद काफी दबाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि देश में आठ फरवरी को चुनाव होना था, लेकिन उस दिन मतदान नहीं हो सका। दरअसल, इस बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी थी कि चुनाव कैसे कराया जाए।

सोमालिया के कुछ लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया है कि एक देश गलत जानकारी, तथ्यहीन एवं गुमराह करने वाले बयान जारी कर रहा है, जो विद्रोह का समर्थन करते हुए प्रतीत होते हैं।

हालांकि, बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह स्पष्ट है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का हवाला दिया जा रहा है, जिसने हिंसा की आलोचना की थी।

यूएई ने शनिवार को एक बयान में कहा था, ‘‘यूएई ने सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हालात बिगड़ने पर गंभीर चिंता प्रकट की है।’’

सोमालिया के सूचना मंत्री उस्मान डबे ने यूएई के बयान का रोषपूर्ण जवाब दते हुए कहा है कि यह भड़काऊ है। उन्होंने कहा कि यूएई को माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना