लाइव न्यूज़ :

अफगान सरकार और स्थानीय शक्तिशाली सरदार के बीच तनाव बढ़ा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 19:55 IST

Open in App

काबुल, 23 मार्च (एपी) अफगानिस्तान सरकार और एक स्थानीय शक्तिशाली सरदार (वारलॉर्ड्स) के बीच तनाव बढ़ रहा है और एक ग्रामीण प्रांत में उसके (सरदार के) लड़ाकों और सैन्य कर्मियों के बीच घातक झड़पें हो रही हैं।

मध्य मैदान वरदक प्रांत में सरकार ने अभियान शुरू किया है और सेरदार अब्दुल गनी अलीपुर को दंडित करने का संकल्प लिया है। इससे पहले रक्षा मंत्री ने अलीपुर के लड़ाकों पर पिछले हफ्ते एक सैन्य हैलीकॉप्टर को मार गिराने का आरोप लगाया था जिसमें नौ कर्मियों की मौत हुई थी।

इस साल जनवरी में सुरक्षा बलों ने प्रांत के बेहसूद जिले में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी थी जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी जिनमें अलीपुर के कई समर्थक शामिल थे।

जातीय हजारा समुदाय में अलीपुर के प्रति व्यापक वफादारी है। यह मुख्यत: शिया समुदाय है जो देश में तो अल्पसंख्यक है लेकिन मैदान वरदक में अधिकतर आबादी इसी समुदाय की है। अलीपुर उन कई सरदारों में से एक है जिन्हें भारी हथियारों से लैस मिलिशिया समर्थन करते हैं जिनके पास पूरे अफगानिस्तान में स्थानीय शक्तियां होती हैं।

कई हजारा सुन्नी आतंकवादियों के हमले और सरकार के भेदभावपूर्ण रवैया का सामना करते हैं और अलीपुर उनके लिए नायक है जो उन्हें तालिबान से बचाता है।

मोहम्मद जान ने बताया, “ सरकार अक्षम है, इसलिए लोग अलीपुर पर निर्भर हैं और उसका समर्थन करते हैं।”

बेहसूद में 29 जनवरी को की गई गोलीबारी में मरने वालों में जान का भाई भी शामिल था।

उन्होंने कहा, “ अलीपुर अपने लोगों की सेवा करता है। अगर सरकार लोगों का काम करे तो हर कोई उसका समर्थन करेगा और किसी को अलीपुर की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी