लाइव न्यूज़ :

इराक के प्रधानमंत्री की हत्या की कोशिश विफल रहने के बाद देश में तनाव बढ़ा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:12 IST

Open in App

बगदाद, सात नवंबर (एपी) इराक के प्रधानमंत्री के आवास को सशस्त्र ड्रोन के साथ निशाना बनाकर उनकी हत्या के असफल प्रयास के बाद रविवार को बगदाद के आसपास सैनिकों को तैनात किया गया। इस हमले ने पिछले महीने के संसदीय चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से ईरान समर्थित मिलिशिया के इनकार के कारण उत्पन्न तनाव को और बढ़ा दिया है।

इराक के दो अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ‘ग्रीन ज़ोन’ क्षेत्र में कम से कम दो सशस्त्र ड्रोनों के हमले में प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के सात सुरक्षा गार्ड घायल हो गए।

अल-कदीमी को इस मामले में कोई खास चोट नहीं आई। बाद में वह इराकी टेलीविजन पर एक सफेद कमीज पहने और शांत दिखाई दिए। उनके बाएं हाथ पर पट्टी बंधी दिख रही थी। एक सहयोगी ने हल्की खरोंच आने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “कायरतापूर्ण रॉकेट और ड्रोन हमले न तो देश बनाते हैं और न ही भविष्य का निर्माण करते हैं।” बाद में रविवार को उन्होंने इराकी राष्ट्रपति बरहाम सालिह से मुलाकात की और सरकारी सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बगदाद के निवासियों ने विदेशी दूतावासों और सरकारी कार्यालयों वाले ग्रीन ज़ोन की दिशा से एक विस्फोट की आवाज़ सुनी, जिसके बाद भारी गोलाबारी हुई। तस्वीरों में अल-कदीमी का आवास क्षतिग्रस्त दिख रहा है, जिनमें टूटी हुई खिड़कियां और दरवाजे भी शामिल हैं।

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन ईरान समर्थित मिलिशिया पर तुरंत शक जताया गया, जो सार्वजनिक रूप से अल-कदीमी पर निशाना साध रहे थे और धमकी दे रहे थे। यह सुरक्षा बलों और ईरान समर्थक शिया मिलिशिया के बीच गतिरोध के बीच हुआ है, जिनके समर्थक लगभग एक महीने से ग्रीन जोन के बाहर डेरा डाले हुए हैं। वे इराक के संसदीय चुनावों के परिणामों को खारिज करने के बाद एकत्र हुए। चुनावों में उन्होंने अपनी लगभग दो-तिहाई सीटें खो दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला