लाइव न्यूज़ :

बेरूत में आतंकवादी हमले के बाद तनावपूर्ण शांति

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:07 IST

Open in App

बेरूत, 15 अक्टूबर (एपी) भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ शुक्रवार को हुई भीषण मुठभेड़ के बाद लेबनान के सभी स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। इस हमले में छह लोग मारे गए और राजधानी बेरूत के लोग दहल उठे।

मुठभेड़ के बाद सरकार ने एक दिन का शोक घोषित किया है। राजधानी की सड़कों पर हुए इस सशस्त्र संघर्ष में चरमपंथी स्वचालित हथियारों, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से लैस थे। इस घटना ने देश में 1975 से 90 तक चले गृह युद्ध की बुरी यादों को ताजा कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद पिछले 150 साल के सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे लेबनान में संप्रदाय आधारित हिंसा के फिर से सिर उठाने की आशंका पैदा हो गयी है।

शियाओं की दो प्रमुख पार्टियों... हिज्बुल्ला और अमल मूवमेंट... द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान यह हिंसा हुई। दोनों पार्टियां पिछले साल बेरूत बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट मामले की जांच कर रहे मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों में से भी कई लोगों के पास हथियार थे और यह स्पष्ट नहीं है कि पहले गोली किसने चलायी। लेकिन दोनों पक्षों के बीच झड़प जल्दी ही भीषण मुठभेड़ में बदल गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा