लाइव न्यूज़ :

चीन-कनाडा के रिश्तों में अब ‘टी-शर्ट’ के कारण तनाव

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:02 IST

Open in App

बीजिंग, दो फरवरी (एपी) कनाडा के दूतावास के एक कर्मचारी द्वारा कोरोना वायरस से निपटने में चीन के रुख का मजाक उड़ाती तस्वीरों वाली टी-शर्ट के ऑर्डर पर चीन भड़क गया है।

चीन ने कहा है बीजिंग में स्थित दूतावास के एक कर्मचारी द्वारा कुछ टी-शर्ट का ऑर्डर दिए जाने पर उसने कनाडा के समक्ष अपनी औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि चीन ने कनाडा से घटना की जांच कराने और मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब टी-शर्ट बनाने वाली एक कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि कनाडा दूतावास के कर्मचारी ने चमगादड़ प्रिंट वाली टी-शर्ट का ऑर्डर दिया है।

आरोप लगे थे कि चमगादड़ से चीन में वायरस की शुरुआत हुई और यह संक्रमण वुहान शहर में इंसान में फैल गया। कनाडा की मीडिया की खबरों में कहा गया कि यह लोगो न्यूयॉर्क के हिप-हॉप ग्रुप वू तांग क्लान के होमपेज पर था। कनाडा ने इस गलतफहमी के लिए खेद जताया।

चीन की सरकार महामारी के देश से फैलने और आरंभ में सही से कदम नहीं उठाने के आरोपों पर काफी संवेदनशील है।

पिछली गर्मी में टी-शर्ट का आर्डर दिया गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इसका कहीं वितरण भी किया गया।

दोनों देशों के बीच पहले से संबंधों में तनाव है। चीन ने दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी हुआवेई की शीर्ष अधिकारी मेंग वानझोऊ को रिहा करने की कई बार मांग की है। कनाडा ने मेंग को 2018 में वेंकुवर हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया था। इसके बाद चीन ने भी कनाडा के एक पूर्व राजनयिक और उद्यमी को हिरासत में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला