लाइव न्यूज़ :

इंग्लिश चैनल में 27 विस्थापितों की मौत के बाद ब्रिटेन-फ्रांस में बढ़ा तनाव

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:04 IST

Open in App

लंदन, 25 नवंबर (एपी) इंग्लिश चैनल में कम से कम 27 लोगों की मौत के बाद ब्रिटेन और फ्रांस के बीच इस बात को लेकर तनाव बढ़ गया है कि दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग को विस्थापितों द्वारा छोटी नौकाओं से पार करने से कैसे रोका जाए?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने इस बात को लेकर प्रतिबद्धता जतायी थी कि मानव तस्करों द्वारा विस्थापितों के जीवन को जोखिम में डालने के इन प्रयासों को रोकने के लिए वे ‘‘हर संभव प्रयास करेंगे’’। इसके बावजूद दोनों देशों के नेता अपने-अपने समकक्षों को बुधवार के हादसे को रोकने में नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

ब्रिटिश अधिकारियों ने ब्रिटिश पुलिस और सीमा अधिकारियों को फ्रांसीसी पुलिस के साथ संयुक्त गश्त करने की पेशकश को ठुकराने पर फ्रांस की आलोचना की है। वहीं, फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि ब्रिटेन संकट को बढ़ा रहा है क्योंकि विस्थापितों द्वारा चैनल को पार करने में सफल होने पर उनके लिए देश में रहना और काम करना आसान है।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच ब्रिटिश सांसद बृहस्पतिवार को छोटी नौकाओं की मदद से इंग्लिश चैनल पार करने वाले विस्थापितों की बढ़ती संख्या पर बहस करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैकों का भी यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ चर्चा करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल