लाइव न्यूज़ :

ताइवान के पास चीनी विमानों की आवाजाही बढ़ने से तनाव भी बढ़ा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:28 IST

Open in App

ताइपे, छह अक्टूबर (एपी) पिछले सप्ताह ताइवान के पास सैन्य विमानों की बड़ी संख्या में आवाजाही के साथ चीन अपनी सैन्य शक्ति दिखा रहा है और उसने क्षेत्र में अपने प्रभुत्व का दावा करते हुए इस द्वीपीय देश की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने सोमवार को ताइवान के दक्षिण पश्चिम तट के निकट अंतरराष्ट्रीय हवाईक्षेत्र में 56 विमानों को भेजा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब क्षेत्र के देश चीन का विरोध कर रहे हैं

चीन की ताजा कार्रवाई को अमेरिका ने जोखिम भरा और अस्थिरता पैदा करने वाला बताया है, वहीं चीन ने कहा कि अमेरिका ताइवान को हथियार बेच रहा है।

अमेरिका ने बीजिंग के क्षेत्रीय दावों को चुनौती देते हुए अपने सहयोगी देशों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौसैनिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

ताइवानी रक्षा मंत्री चिउ कुओ चेंग ने बुधवार को विधायकों से कहा कि हालात 40 साल में सबसे गंभीर स्थिति में हैं।

अधिकतर लोगों का मानना है कि अभी जंग की आशंका नहीं है, लेकिन ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चेतावनी दी कि अगर बीजिंग बलपूर्वक द्वीपीय देश पर कब्जा करने की पिछली धमकियों को अमलीजामा पहनाता है तो काफी कुछ दांव पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला