लाइव न्यूज़ :

मंदिर की मरम्मत का कार्य पूरा, हिंदुओं को सौंपा गया: पाकिस्तान सरकार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:28 IST

Open in App

(एम जुल्कनैन)

लाहौर, 10 अगस्त पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को कहा कि पंजाब प्रांत में भीड़ के हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए मंदिर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है और इस मामले में कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूर स्थित प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग कस्बे में गत बुधवार को एक मंदिर पर भीड़ ने हमला कर दिया था। भीड़ ने एक स्थानीय मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने के लिए गिरफ्तार किए गए आठ वर्षीय हिंदू लड़के को अदालत द्वारा रिहा करने के विरोध में मंदिर पर हमला किया था।

रहीम यार खान जिले के पुलिस अधिकारी असद सरफराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को सोमवार को कहा, ‘‘ सरकार ने मंदिर की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है और इसे स्थानीय हिंदू समुदाय के हवाले कर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह पूजा-अर्चना के लिए तैयार है।

मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा, ‘‘ वीडियो फुटेज की मदद से कुल 90 संदिग्धों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकार ने हैदराबाद के लोगों को भगवान की मूर्तियां बनाने का काम सौंपा है।

इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदारी ने मंदिर पर हुए हमले को ‘‘शर्मनाक’’ करार देते हुए बताया था कि पुलिस ने मामले में 50 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

मंदिर पर हमला करने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद और पाकिस्तान दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला