लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: भारतीय दूतावास ने 'फोन' कर VISA रद्द करने की धमकी पर मांगे पैसे, ये है पूरा मामला

By भारती द्विवेदी | Updated: March 5, 2018 19:31 IST

भारतीय दूतावास ने टेलीफोन लाइन के जरिए लोगों को ठगने वाले मामले की जानकारी अमेरिकी सरकार को दे दी है। साथ ही इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: अमेरिका में भारतीय दूतवास की टेलीफोन लाइनों के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने की कोशिश हुई है। भारतीय दूतवास ने एक एडवाइजरी जारी करके इस बात की जानकारी दी है। एडवाइजरी में कहा गया है- 'गड़बड़ी करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेते हैं या भारतीय मूल के लोगों को फोन करके कहते हैं कि उनके पासपोर्ट, वीजा फॉर्म या इमीग्रेशन फॉर्म में गड़बड़ी है, जिसे कुछ पैसे देकर ठीक कराया जाता है।'

फोन करने वाले ये भी कहते हैं कि अगर आपने ये सारी गड़बड़िया ठीक नहीं कराई तो आपका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही भारतीय दूतावास ने टेलीफोन लाइन के जरिए लोगों को ठगने वाले मामले की जानकारी अमेरिकी सरकार को दे दी है। साथ ही इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दिया है।

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में साफ किया कि उनके दूतावास से गई किसी भी कॉल में किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं। यदि कभी किसी डॉक्यूमेंट की डिमांड होती है तो उसके लिए दूतावास के ऑफिशियली डोमेन से मेल किया जाता है। भारतीय दूतावास ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से अपील की है कि वे भारतीय दूतावास के नाम से आई किसी भी कॉल पर ध्यान न दें। पहले कॉल के सही होने की पुष्टि कर लें। साथ ही लोगों से कहा कि ऐसी कॉल के जरिए मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भी किसी से साझा न करें। 

अमेरिका में रहने वाले कुछ भारतीयों, जिन्हें ऐसी कॉल आई थी, उन्होंने भारतीय दूतावास को इस बारे में जानकारी दी कि कुछ लोग भारतीय दूतावास की फोन लाइन में छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने के लिए फोन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि ठगी करने वाले लोग उन्हें फोन कर कहते हैं कि उन्हें यह जानकारी दूतावास या इंडियन अथॉरिटी से मिली है। ऐसी शिकायतों के बाद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी हैं। साथ ही उस वेस्टर्न यूनियन अकाउंट नंबर की जानकारी भी जुटाई जा रही है, जिसमें पैसा जमा कराया जाता है। 

टॅग्स :इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?