लाइव न्यूज़ :

त्योहरी यात्रा, टीकों की कमी ने बांग्लादेश के लिए महामारी का जोखिम बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:09 IST

Open in App

ढाका, 13 मई ईद उल फितर का त्योहार मनाने के लिए हजारों लोग बांग्लादेश की राजधानी ढाका से बृहस्पतिवार को अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हो गए। हालांकि, सरकार ने चेतावनी जारी कर रखी थी कि लोगों के इस तरह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने से देश में महामारी के मामलों में तीव्र वृद्धि हो सकती है।

देश में रविवार तक लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए ढाका के निकास बिन्दुओं पर लोगों की भीड़ नजर आई।

लंबी दूरी की यात्री बसों और ट्रेनों को निलंबित किए जाने तथा सड़कों पर पुलिस द्वारा अवरोधक लगाए जाने के बावजूद लोग नहीं रुके और वे ट्रकों के पीछे लटककर, या फिर छोटे वाहनों के माध्यम से या फिर नौकाओं के जरिए नदियों को पार कर बड़ी संख्या में अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हो गए। बुधवार से जारी इस तरह के हालात में भगदड़ की घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश के महामारी विज्ञान संस्थान के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे यहां वायरस का कौन सा स्वरूप है, लेकिन मुद्दा यह है कि लोग मास्क पहनते हैं या नहीं अथवा भीड़भाड़ से बचते हैं या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘छुट्टी (ईद) की भीड़ की वजह से वायरस के फैलने का जोखिम है।’’

देश ने बृहस्पतिवार से शुरू हुईं छुट्टियों की वजह से टीके की दूसरी खुराक देने का काम तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन इसे टीकों की कमी की वजह से भी यह काम रोकना पड़ सकता है।

बांग्लादेश में टीकों की कमी का संकट तब शुरू हुआ जब भारत ने अपने यहां महामारी की दूसरी लहर की वजह से सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित एस्ट्रोजेनेका के टीके के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

हालांकि चीन से कोविड रोधी टीके मिलने से देश को कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला