लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: सिंधी और पख्तून के बीच नस्ली टकराव पर पाकिस्तानी तालिबान ने दी सफाई, कहा- 'सच्चा इस्लामी निजाम बनाने के लिए आना होगा एक साथ'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2022 19:02 IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में एक 35 वर्षीय नौजवान की हत्या के बाद सिंधी और पख्तून आबादी के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। सिंध के नागरिकों को कहना है कि अफगानिस्तान से आए अफगान शरणार्थियों ने इलाके में अमनचैन को खराब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतहीरके-तालिबान पाकिस्तान ने सिंध में पख्तून और सिंधी कौम के बीच तनाव को साजिश बताया है।पाकिस्तानी तालिबान ने दोनों समुदायों के बीच हालिया तनाव के लिए भ्रष्ट नेताओं और सैन्य अफसरों को जिम्मेदार बताया है।पाकिस्तानी-तालिबान ने कहा है कि सच्चा इस्लामी निजाम बनाने के लिए सभी पाकिस्तानियों को एक साथ आना होगा।

कराची: तहरीके-तालिबानपाकिस्तान (TTP)ने सोमवार को बयान जारीकर कहा है कि सिंध और बलूचिस्तान में हुए पख्तून और सिंधी नस्ली फसाद भ्रष्ट नेताओं और सैन्य अफसरों की 'बाँटो और राज करो' की नीति का परिणाम है। पाकिस्तानीतालिबान ने पाकिस्तानियों से अपील की है कि वो तालिबान से जुड़े और पाकिस्तान में 'सच्ची इस्लामिक हुकूमत' कायम करने में मदद करे जिससे मुल्क में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शहर हैदराबाद के एक होटल में 12 जुलाई को 35 वर्षीय बिलाल काका की हत्या के बाद से कई शहरों में सिंधी और पख्तून के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस गोलीबार में कई अन्य लोग घायल भी हो गये। बिलाल काका के के समर्थकों का आरोप है कि हमलावर अफगान थे।

 

सिंध पुलिस ने होटल मालिक को बिलाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया और हैदराबाद के पुलिस एसएसपी ने आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसवालों को लापरवाही के आरोप में बर्खास्त कर दिया। बिलाल के साथ मौजूद चश्मदीदों के अनुसार जब वो लोग होटल में खाना खा रहे थे तो एक वेटर ने बदतमीजी की जिसकी शिकायत उन्होंने होटल मालिक से की।

होटल मालिक हाजी शाही सावर ने उनसे रुखाई से वहाँ से जाने के लिए कहा। उसके बाद होटल मालिक ने अपने दोस्तों को बुला लिया जो हथियार और लोहे की नुकीली रॉड लेकर आए और बिलाल पर राड से हमला कर दिया। जब लोग वहाँ इकट्ठा हो गए तो हमलावरों ने हवा में गोलियाँ भी चलायीं। हालाँकि डॉन न्यूज को वहाँ मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में बिल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। 

इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब स्थानीय लोगों और बिलाल के समर्थकों ने होटल मालिक पर अफगानी होने का आरोप लगाया। सिंध यूनाइटेड पार्टी के चेयरमैन सैय्यद जलाल महमूद शाह ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है क्योंकि अफगान मुहाजिरों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। शाह ने सिंधियों को पख्तून से टकराव से बचने के लिए कहा लेकिन अफगानों को कारोबारी और रिहायशी सम्पत्ति देने से परहेज करने के लिए कहा। 

टॅग्स :तहरीके तालिबान पाकिस्तानKarachiपाकिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?