लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कोलंबस में पुलिस की गोली लगने से किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 09:08 IST

Open in App

कोलंबस (अमेरिका), 21 अप्रैल (एपी) अमेरिका के कोलंबस में मंगलवार को पुलिस की गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी। यह घटना उस वक्त हुई जब जॉर्ज फ्लॉयड मामले में फैसला सुनाया जा रहा था।

‘कोलंबस डिस्पैच’ की खबर के अनुसार ओहायो आपराधिक जांच ब्यूरो मंगलवार रात शहर के दक्षिण पूर्व छोर पर स्थित घटनास्थल पर मौजूद था।

अखबार के अनुसार अधिकारियों को फोन पर चाकू घोंपने की घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शाम करीब पौने पांच बजे लड़की को गोली मारी। डिस्पैच के अनुसार फोन करने वाले ने बताया था कि एक महिला उसे चाकू घोंपने का प्रयास कर रही थी।

अखबार की खबर के अनुसार लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ।

कोलंबस के महापौर एंड्रयू गिंथर ने ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर पुलिस की गोली लगने से एक लड़की मारी गयी। हम घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं। हमलोग बॉडी कैमरा फुटेज की जल्द से जल्द समीक्षा करने का काम कर रहे हैं।’’

पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला