लाइव न्यूज़ :

मिशिगन के स्कूल में किशोर ने गोलीबारी कर तीन छात्रों की हत्या की, आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:24 IST

Open in App

ऑक्सफोर्ड टाउनशिप (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) अमेरिका स्थित मिशिगन के हाईस्कूल में 15 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई। घायलों में शामिल 16 वर्षीय एक लड़के की मौत पुलिस के वाहन में उस समय हुई जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से 14 वर्षीय एक लड़की सहित कुछ की हालत गंभीर है। घायल लड़की को सर्जरी के बाद जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) माइकल बूचार्ड ने बताया कि जांचकर्ता यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑक्सफोर्ड टाउनशिप के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर की मंशा क्या थी। लगभग 22 हजार की आबादी वाला यह कस्बा डेट्रायट से करीब 48 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि आपात फोन नंबर 911 पर स्कूल में हमलावर के होने की सूचना देने के लिए करीब 100 कॉल आए और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचने के कुछ मिनट के भीतर हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर उसने अपने हाथ खड़े कर लिए थे।

बूचार्ड ने देर मंगलवार संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुक्रवार को हमलावर लड़के के पिता 9एमएम सिग साउर बंदूक लेकर आया था जिसका इस्तेमाल इस गोलीबारी में किया गया। उन्होंने बताया कि हमे नहीं पता कि व्यक्ति बंदूक लेकर क्यों आया था जिससे उनका बेटा निशाना साधने का अभ्यास कर रहा था और तस्वीर पोस्ट कर रहा था।

अधिकारियों ने तत्काल हमलावर छात्र की पहचान जाहिर नहीं की है।

बूचार्ड ने बताया कि तीन छात्रों की मौत हुई है जिनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच है।वहीं एक शिक्षक के कंधे से गोली छूकर निकल गई थी जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। लेकिन 14 से 17 साल उम्र के सात विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती है और उन्हें गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि हमलावर छात्र ने जब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, उस समय बंदूक में सात राउंड गोली और बची थी।

अंडरशेरिफ माइक मैक्कैबे ने बताया कि छात्र के माता-पिता ने अपने बेटे को सलाह दी है कि वे जांचकर्ताओं से बात नहीं करे। उल्लेखनीय है कि किशोर से बात करने से पहले पुलिस को उसके माता-पिता या अभिभावक से अनुमति लेनी होती है।

ओकलैंड कांउटी की अभियोजक केरन मैक्डोनेल्ड ने एक बयान में कहा कि जल्द ही उनका कार्यालय अभियोग को जारी कर देगा और इसकी जानकारी बुधवार को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया