लाइव न्यूज़ :

मिशिगन के स्कूल में किशोर ने गोलीबारी कर चार छात्रों की हत्या की, सात अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 2, 2021 00:33 IST

Open in App

ऑक्सफोर्ड टाउनशिप (अमेरिका), एक दिसंबर (एपी) अमेरिका स्थित मिशिगन के हाईस्कूल में 15 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल 17 वर्षीय एक लड़के की मौत पुलिस के वाहन में उस समय हुई जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में सात अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें से 14 वर्षीय एक लड़की सहित कुछ की हालत गंभीर है। घायल लड़की को सर्जरी के बाद जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

ओकलैंड काउंटी के शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) माइकल बूचार्ड ने बताया कि जांचकर्ता यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑक्सफोर्ड टाउनशिप के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर की मंशा क्या थी। लगभग 22 हजार की आबादी वाला यह कस्बा डेट्रायट से करीब 48 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि आपात फोन नंबर 911 पर स्कूल में हमलावर के होने की सूचना देने के लिए करीब 100 कॉल आए और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचने के कुछ मिनट के भीतर हमलावर छात्र को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर उसने अपने हाथ खड़े कर लिए थे।

बूचार्ड ने देर मंगलवार संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुक्रवार को हमलावर लड़के के पिता 9एमएम सिग साउर बंदूक लेकर आया था जिसका इस्तेमाल इस गोलीबारी में किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘हमे नहीं पता कि व्यक्ति बंदूक लेकर क्यों आया था जिससे उनका बेटा निशाना साधने का अभ्यास कर रहा था और तस्वीर पोस्ट कर रहा था।’’

अधिकारियों ने तत्काल हमलावर छात्र की पहचान जाहिर नहीं की है।

बूचार्ड ने बताया कि हमले में तीन छात्रों की मौत हुई थी, हालांकि, बाद में एक 17 वर्षीय घायल छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल छात्रों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। वहीं, एक शिक्षक के कंधे से गोली छूकर निकल गई थी जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई।

उन्होंने बताया कि हमलावर छात्र ने जब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, उस समय बंदूक में सात राउंड गोली और बची थी।

अंडरशेरिफ माइक मैक्कैबे ने बताया कि छात्र के माता-पिता ने अपने बेटे को सलाह दी है कि वे जांचकर्ताओं से बात नहीं करे। उल्लेखनीय है कि किशोर से बात करने से पहले पुलिस को उसके माता-पिता या अभिभावक से अनुमति लेनी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना