लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों की टीम प्रतिबंधित पत्रकार मीर के भाषण की सामग्री की जांच करेगी : पाक टीवी चैनल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:24 IST

Open in App

इस्लामाबाद, एक जून पाकिस्तान के एक प्रमुख निजी टीवी चैनल ने कहा है कि उसके विशेषज्ञों की टीम एक सहकर्मी पत्रकार पर हमले को लेकर देश के शक्तिशाली 'प्रतिष्ठान' के खिलाफ वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर के भाषण की सामग्री की जांच करेगी। मीर को एक लोकप्रिय टॉक शो प्रस्तुत करने से रोक दिया गया है।

मीर ने इस्लामाबाद में शुक्रवार को पत्रकार असद तूर पर तीन 'अज्ञात' लोगों द्वारा हमला किए जाने के खिलाफ पत्रकारों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में तीखा भाषण दिया। उन्होंने हमले को लेकर जवाबदेही की मांग की। देश की सेना की आलोचना करने वाले मीडियाकर्मियों पर इस तरह के कई हमले हुए हैं।

मीर जियो टीवी पर ‘कैपिटल टॉक शो’ प्रस्तुत करते थे और सोमवार को टीवी नेटवर्क ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया। टीवी चैनल ने दावा किया है कि वह अब भी न्यूज चैनल का हिस्सा हैं।

मीर को कार्यक्रम पेश करने से रोकने को लेकर चैनल को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और उसने उसके बाद एक बयान जारी किया।

चैनल ने कहा, ‘‘संपादकीय समिति और वकील कानून और नीति के उल्लंघन की जांच करेंगे। इस बीच, अस्थायी प्रस्तोता द्वारा 'कैपिटल टॉक' की मेजबानी की जाएगी।’’

चैनल ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के पक्ष में खड़े होने के लिए उसे अतीत में समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना