लाइव न्यूज़ :

बहुविवाह की वकालत करने के आरोप में चीन में शिक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:57 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 14 जून चीन के एक प्रमुख विधि स्कूल के शिक्षक को उनकी इस दलील को लेकर निलंबित कर दिया गया है कि कुछ बुद्धिजीवियों को बहुविवाह की अनुमति दी जानी चाहिए।

शंघाई में ईस्ट चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर बाओ यिनान ने सोशल मीडिया मंच ‘वीचैट मोमेंट्स’ पर लिखा था कि विवाह और आजीवन भत्तों के मामले में चीनी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ "विशेष व्यवहार’’ किया जाना चाहिए। यह सोशल मीडिया मंच सिर्फ मित्रों के लिए ही है।

हांगकांग के समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सोमवार को खबर दी कि बहुविवाह के संबंध में उनकी टिप्पणी सार्वजनिक मंचों पर लीक हो गयी और इस राय को लेकर उनकी खासी आलोचना हुयी।

समाचारपत्र की खबर के अनुसार, विश्वविद्यालय की कम्युनिस्ट पार्टी की कार्य समिति के तहत आने वाली शिक्षक कार्य इकाई ने पिछले हफ्ते एक बयान जारी कर कहा कि "गलत विचारों को ऑनलाइन प्रकाशित करने" के कारण बाओ को शिक्षण कार्य से हटा दिया गया है। बयान में कहा गया है कि संस्थान द्वारा बाओ के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

बाओ बहुविवाह की वकालत करने वाले अकेले व्यक्ति नहीं हैं। फुदान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यू-क्वांग एनजी ने करीब एक साल पहले इसी तरह की राय दी थी। उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चीन में लिंग असंतुलन में सुधार के लिए चीनी महिलाओं को कई पति रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। चीन में 100 लड़कियों पर करीब 118 लड़के पैदा होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला