लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में अमेरिकी सैन्य अड्डे के शिक्षक पर बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:46 IST

Open in App

मरियेटा (अमेरिका), पांच अगस्त (एपी) जर्मनी में एक सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक पर दो लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अदालत के दस्तावेज से यह जानकारी मिली है।

अभियोजकों ने बताया कि स्टेफान एबरहार्ड जेप्पी अमेरिका के रक्षा विभाग का असैन्य कर्मी रहा है और जर्मनी के स्टुटगार्ट के समीप स्थित एक सैन्य अड्डे के प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा था।

मंगलवार को जॉर्जिया में संघीय ग्रैंड ज्यूरी द्वारा उसे अभ्यारोपित किया गया। अमेरिका से बाहर सशस्त्र बल के कर्मी द्वारा बाल यौन उत्पीड़न के दो आरोप उस पर लगे हैं।

इस साल मार्च में एक छात्रा ने अपने एक शिक्षक को बताया था कि 2007 और 2008 में उसके साथ उत्पीड़न की घटना हुई और उस दौरान उसकी उम्र नौ साल से कम थी। जॉर्जिया की जिला अदालत में हाल में यह शिकायत की गई है। लड़की ने बताया कि वह तब इसकी शिकायत इसलिए नहीं कर पाई थी क्योंकि उसे पता नहीं था कि यह गलत है।

उसकी शिकायत के बाद सैन्य जांचकर्ताओं ने अन्य पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत की, जिसमें से कुछ ने जेप्पी द्वारा अभद्र तरीक़े से छुए जाने की कहानी साझा की। एक अन्य लड़की ने भी यह कहा कि जब वह नौ साल की थी तो जेप्पी उसे कक्षा के दौरान अपने डेस्क के नजदीक बुलाता था और अपना हाथ उसकी शर्ट और पैंट में डाल देता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला