लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान- देश से बाहर विनिर्माण करने वाली कंपनियों से लेंगे टैक्स

By भाषा | Updated: May 15, 2020 15:02 IST

चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं एपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए कर लगाने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक एपल अपने उत्पादन के बड़े हिस्से को चीन से भारत स्थानांतरित कर रही है।चीन में घातक कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद वहां विनिर्माण करने वाली कई टेक कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गईं।

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से अपने विनिर्माण कारोबार को अमेरिका लाने के बजाए भारत और आयरलैंड जैसे देशों में ले जाने की तैयारी कर रहीं एपल जैसी अमेरिकी कंपनियों पर नए कर लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनियों को कर प्रोत्साहन दिया गया था, ताकि वे अपने विनिर्माण कारोबार को वापस अमेरिका लाएं। 

उन्होंने कहा, ‘‘एपल ने कहा है कि अब वे भारत जाने वाले हैं। वे चीन से हटकर कुछ उत्पादन भारत में करने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे करते हैं, तो आप समझ लीजिए कि हम एपल को थोड़ा सा झटका देंगे क्योंकि वे एक ऐसी कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो हमारे द्वारा किए गए व्यापार सौदे का हिस्सा थी। इसलिए यह एपल के लिए थोड़ा अनुचित है, लेकिन हम अब इसकी इजाजत नहीं देंगे। अगर हम दूसरे देशों की तरह अपनी सीमाओं को बंद कर लेंगे, तो एपल अपने शत प्रतिशत उत्पादों को अमेरिका में ही बनाएगी।’’ 

न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक एपल अपने उत्पादन के बड़े हिस्से को चीन से भारत स्थानांतरित कर रही है। चीन में घातक कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद वहां विनिर्माण करने वाली कई टेक कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गईं। ट्रंम ने कहा, ‘‘इन कंपनियों को बात समझनी होगी, क्योंकि वे सिर्फ चीन नहीं जा रही हैं। आप देखिए वे कहां जा रही हैं... वे भारत जा रही हैं, वे आयरलैंड जा रही हैं और वे सभी जगह जा रही हैं, वे उन्हें बनाएंगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में, आपको नहीं लगता है कि प्रोत्साहनों के संदर्भ में कुछ करने की जरूरत है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा करना होगा।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘बात स्पष्ट है, जब वे उत्पाद बाहर बनाते हैं तो उस पर टैक्स लगाना एक उपाए है। हमें उनके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्हें हमारे लिए करना होगा।’’ ट्रंप ने कहा कि वह विनिर्माण को अमेरिका में वापस लाना चाहते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल