लाइव न्यूज़ :

चार जुलाई तक 70 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य : बाइडन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 10:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर एक नया लक्ष्य रखा है जिसके तहत चार जुलाई से पहले 70 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक अवश्य देना है।

बाइडन टीके को लेकर सवाल खड़े करने वालों के अलावा उन लोगों से भी जूझ रहे हैं जो वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साहित नहीं हैं।

अमेरिका के अधिकतर प्रांतों में टीके की मांग में कमी आई है। कुछ प्रांत तो ऐसे हैं जहां टीके की उपलब्ध खुराकों का इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है।

टीके को लेकर लोगों में उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से बाइडन ने विभिन्न प्रांतों से ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा है जिसमें टीकाकरण केन्द्र पर जाकर लोग सीधे टीका लगवा सकें।

बाइडन प्रशासन ऐसी व्यवस्था भी कर रहा है जिसके तहत, जिन प्रांतों में टीके की मांग कम है वहां से उनकी खुराकों को ऐसे प्रांतों में भेजा जाए जहां इसकी अधिक मांग है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को व्हाइट हाउस से युवाओं के लिए जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘ आपको टीका लगवाने की जरुरत है। यदि आपकी गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना कम हो, फिर भी खतरा मोल नहीं लेना चाहिए। टीका लेने से आपकी और आप जिनसे प्यार करते हैं उनकी जिंदगी बचाई जा सकती है।’’

बाइडन का लक्ष्य है कि चार जुलाई से पहले कम से कम 18.1 करोड़ वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी जाए जबकि 16 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दे दी जाएं ।

गौरतलब है कि अमेरिका में अब तक 56 प्रतिशत वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि करीब 10.5 करोड़ वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

अमेरिका में इस समय एक दिन में करीब 965,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब