लाइव न्यूज़ :

कनाडा में भारतीय युवक की हुई 'टार्गेट किलिंग', चार संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 10, 2024 11:14 IST

कनाडा में भारत के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना के 28 साल के युवराज गोयल नामक व्यक्ति की बीते शुक्रवार को सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में भारत के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई हैपंजाब के लुधियाना के रहने वाले 28 साल के युवराज गोयल को मारी गई गोलीकनाडा पुलिस ने हत्या के इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है

ओटावा: कनाडा में भारत के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले 28 साल के युवराज गोयल नामक व्यक्ति की बीते शुक्रवार को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्या के मामले में अगले दिन शनिवार को चार संदिग्धों को हिरासत में लिया और उन पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार जांचकर्ताओं का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह टार्गेट किलिंग का मामला था, लेकिन वे अभी भी युवराज गोयल की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार युवराज 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा चले गए थे और हाल ही में उन्हें कनाडाई स्थायी निवासी (पीआर) का दर्जा प्राप्त हुआ था। कनाडा में वो वह सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था।

मृतक युवराज गोयल मूलतः पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे। वो बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से थे। उनके पिता राजेश गोयल जलाऊ लकड़ी का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी मां शकुन गोयल गृहणी हैं।

भारत से कनाडा जाने से पहले युवराज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की थी। बताया जा रहा है कि उनका न तो भारत में और न ही कनाडा में कोई आपराधिक रिकॉर्ड था।

कनाडा पुलिस ने बताया कि युवराज की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्धों के नाम मनवीर बसराम, साहिब बसरा, हरकीरत झुट्टी और केइलन फ्रेंकोइस है।

एक बयान में कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) के सार्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने कहा, "हम इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवराज गोयल की हत्या किस कारण से हुई।"

टॅग्स :कनाडाहत्यामर्डर मिस्ट्रीPoliceभारतLudhiana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल