तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालें की संख्या हुई 131, प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश

By भाषा | Updated: September 22, 2018 05:32 IST2018-09-22T05:32:22+5:302018-09-22T05:32:22+5:30

राहत एवं बचावकर्मी अभी दर्जनों अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं।  मीडिया के मुताबिक एमवी न्येरेरी नाम की नौका पर क्षमता से दोगुना, करीब 200 यात्री सवार थे।

tanzania ferry disaster 131 people dead | तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालें की संख्या हुई 131, प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश

तंजानिया में नौका डूबने से मरने वालें की संख्या हुई 131, प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश

नैरोबी, 22 सितंबर: तंजानिया में विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। इसके साथ ही देश के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

राहत एवं बचावकर्मी अभी दर्जनों अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं।  मीडिया के मुताबिक एमवी न्येरेरी नाम की नौका पर क्षमता से दोगुना, करीब 200 यात्री सवार थे। यह नौका गुरूवार को उकारा द्वीप पर तट के पास डूब गयी।

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफली ने घटना को लेकर नौका प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। उन्होंने घटना के चलते चार दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की और कहा कि हादसे में कम से 131 लोग मारे गए हैं।  राष्ट्रपति जॉन मैगुफली के प्रवक्ता गेर्सन सिगवा ने 20 सितंबर को सरकारी टेलीविजन पर जानकारी दी थी कि खबरों के अनुसार हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Web Title: tanzania ferry disaster 131 people dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे