लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में तमिल कैदियों ने पूर्व जेल मंत्री के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:19 IST

Open in App

कोलंबो, 30 सितंबर श्रीलंका में आठ तमिल कैदियों ने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर पूर्व जेल मंत्री लोहान रतवत्ते के खिलाफ देश के उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। संबंधित कैदियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जेल प्रबंधन राज्य मंत्री रतवत्ते ने हाल में एक जेल के दौरे के दौरान तमिल कैदियों को मार डालने संबंधी अपनी कथित टिप्पणी की आलोचना के बाद 15 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कैदियों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि रतवत्ते ने 12 सितंबर को अनुराधापुरा जेल का दौरा किया और उन्हें गाली देने के साथ ही बंदूक के दम पर धमकाया।

इन कैदियों ने उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है कि उन्हें तमिल बहुल जाफना जिले में स्थित किसी जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए और अदालत यह भी घोषित करे कि रतवत्ते ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की ओर से व्यापक आलोचना के बाद श्रीलंका के न्याय मंत्रालय और जेल विभाग ने घटना की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है।

मंत्री की व्यापक निन्दा के बाद देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था जिसके बाद रतवत्ते ने इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?