लाइव न्यूज़ :

तमिल परिवार ने निर्वासन के खिलाफ मुकदमा जीता, ऑस्ट्रेलिया में रहने की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:36 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया में एक तमिल परिवार ने श्रीलंका निर्वासित किए जाने के खिलाफ दायर किया गया अपना मुकदमा जीत लिया है और फिलहाल उन्हें देश में रहने की अनुमति मिल गई है।

अदालत के उनके निर्वासन पर रोक लगाने के बाद श्रीलंका में जन्मे प्रिया तथा नादेस मुरुगप्पन और ऑस्ट्रेलिया में जन्मी उनकी बेटी कोपिका (5) और थारूनिका (3) को अगस्त 2019 से क्रिसमस आइलैंड के एक दूरस्थ आव्रजन निरुद्ध केन्द्र में भेज दिया गया था।

संघीय अदालत की, तीन न्यायाधीशों वाली पूर्ण पीठ ने मंगलवार को पूर्व के आदेश पर रोक की मांग वाली ऑस्ट्रेलियाई सरकार की याचिका खारिज कर दी। आदेश में कहा गया था कि छोटी बेटी के ‘प्रोटेक्शन वीजा’ के लिए आवेदन दाखिल करने पर उसे प्रक्रियात्मक निष्पक्षता से वंचित किया गया। इस वीजा से उसे यहां रहने की अनुमति मिल सकती थी।

प्रिया तथा नादेस मुरुगप्पन लोगों की तस्करी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नौकाओं से 2012 और 2013 में ऑस्ट्रेलिया आए थे। दोनों ने 2014 में शादी की। उन्होंने श्रीलंका में उत्पीड़न का सामना करने का हवाला देते हुए, शरणार्थी वीजा मांगा था।

आस्ट्रेलियाई अधिकारियों द्वारा मार्च 2018 में मेलबर्न के एक आव्रजन निरुद्ध केन्द्र भेो जाने से पहले, वे बिलोएला के आउटबैक शहर में रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना