लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में तमिल कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलंबो, तीन फरवरी श्रीलंका में तमिल राजनीतिक और नागरिक समाज समूह ने बुधवार को एक विरोध रैली निकाल कर समुदाय को पेश आ रही परेशानियों को रेखांकित किया।

आयोजकों के मुताबिक, रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, बावजूद इसके कि पुलिस ने इसे रोकने के लिए अदालत से आदेश प्राप्त कर लिया था।

तीन दिवसीय मार्च पूर्वी अम्पराई जिले के पोत्तुविल शहर से शुरू हुआ है और छह फरवरी को उत्तरी जाफना जिले के पोलीकैंडी में खत्म होगा।

इस रैली का मकसद उन मुद्दों को उठाना है जिनका सामना श्रीलंका में तमिल समुदाय द्वारा किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तमिलों की मिल्कियत वाली जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है और 2009 में सैन्य टकराव के खत्म होने के बाद से तमिल इलाकों में बहुसंख्यक सिन्हाला समुदाय को बसाया जा रहा है।

उन्होंने यह दावा किया कि तमिल राजनीतिक कैदियों को आतंकवाद रोकथाम कानूनों के तहत अब भी जेलों में रखा हुआ है।

श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी--तमिल नेशनल अलांयस (टीएनए) के सदस्यों ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को शांतिपूर्ण विरोध मार्च में हिस्सा लेने से रोकने के लिए उन्हें अदालत का आदेश दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिन्हाला आबादी वाले दक्षिण क्षेत्र में प्रदर्शनों को करने की इजाजत दी जा रही है लेकिन उत्तर और पूर्व के तमिलों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना