लाइव न्यूज़ :

भविष्य में और करीब से काम करने पर राजनाथ से हुई बातचीत: अमेरिका रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: August 29, 2019 13:52 IST

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एस्पर ने जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया घटनाक्रम में सरकार के इस रुख की सराहना की थी कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

Open in App

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ऐसे कदमों पर चर्चा की जिनमें भारत और अमेरिका साथ मिल कर और काम कर सकते हैं। एस्पर ने पिछले महीने ही रक्षा मंत्री का पद संभाला है।

उन्होंने 20 अगस्त को पहली बार सिंह से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारी बातचीत गर्मजोशी भरी रही। हमने अपने साझे रणनीतिक हित सहित भविष्य में और करीब से काम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।’’

हालांकि उन्होंने बातचीत के संबंध में और जानकारी नहीं दी। इससे पहले नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एस्पर ने जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया घटनाक्रम में सरकार के इस रुख की सराहना की थी कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

उन्होंने उम्मीद जताई थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी मुद्दा द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि सिंह ने एस्पर के समक्ष सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठाया और क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अमेरिका के समर्थन की सराहना की थी। ये दोनों नेता इस साल के अंत में वाशिंगटन डीसी में टू प्लस टू बैठक में मिल सकते हैं। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भी होंगे। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल