लाइव न्यूज़ :

चीन और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में बातचीत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 11:11 IST

Open in App

सियोल, 23 मार्च (एपी) वाशिंगटन और बीजिंग के राजनयिकों के बीच जटिल वार्ताओं और प्योंगयांग के कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग पड़ने, वहां वित्तीय समस्याओं तथा इनकी वजह से चीन पर बढ़ती उसकी निर्भरता के बीच चीन और उत्तरी कोरिया के नेता अपने पुराने संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में संवाद कर रहे हैं।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने मंगलवार को कहा कि किम जोंग उन ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई बातचीत में, “विरोधी ताकतों” के कारण पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए चीन के साथ सहयोग को मजबूती प्रदान करने की वकालत की है।

केसीएनए और चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शी ने किम को दिए संदेश में द्विपक्षीय संबंधों को दोनों देशों के लिए “अहम संसाधन” करार दिया और कोरियाई प्राय:द्वीप में शांति तथा स्थायित्व के प्रति योगदान देने का संकल्प लिया।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह इस बात का संकेत है कि चीन जल्दी ही उत्तर कोरिया को खाद्य सामग्री से ले कर अन्य प्रकार की सहायता दे सकता है जो महामारी के दौरान सीमाओं के बंद होने से रुक गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?