लाइव न्यूज़ :

ईरान के साथ परमाणु समझौते को कायम रखने के लिए वार्ता शुरू, चुनौतियां बरकरार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:31 IST

Open in App

वियना, 12 जून (एपी) ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए हुए ऐतिहासिक समझौते को बहाल करने के उद्देश्य से शनिवार को ईरान और विश्व शक्तियों के बीच वार्ता शुरू हुई। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने वर्ष 2018 में इस समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था।

चीन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित होटल में मिलने का निर्णय किया गया ।

शीर्ष रूसी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने ट्वीट में कहा कि वार्ता प्रतिभागियों को ‘‘ बातचीत सफलतापूर्ण और तेजी से पूर्ण करने के तरीकों पर राय साझा करने का मौका देगी।’’

इस साल की शुरुआत में वियना में शुरू हुई बैठकों का अमेरिका औपचारिक रूप से हिस्सा नहीं है लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह समझौते से जुड़ने के इच्छुक हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए शर्त होगी कि अमेरिका ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को वापस लेगा और तेहरान वर्ष-2015 के समझौते के अनुकूल परमाणु गतिविधियों को सीमित करने की शर्त को मानेगा।

राजनयिकों का कहना है कि इस वार्ता में कई जटिलताएं हैं जिनमें अमेरिका के समझौते से बाहर होने के बाद ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम को दी गई गति से निपटने के प्रस्तावित कदमों का क्रम और अगले सप्ताह ईरान के राष्ट्रपति का होने वाला चुनाव शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल