लाइव न्यूज़ :

अमेरिकियों के प्रस्थान को सुगम बनाने में तालिबान का रुख 'व्यावसायिक और पेशेवर' : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 09:38 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 सितंबर व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य के प्रस्थान को सुगम बनाने में तालिबान का रवैया कारोबारी एवं पेशेवर रहा है। काबुल से कतर एयरवेज की चार्टर्ड उड़ान के दोहा पहुंचने के साथ ही राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह बयान आया है।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली होर्न ने कहा, “ तालिबान हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एचकेआईए) से चार्टर उड़ानों के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों और वैध स्थायी निवासियों के प्रस्थान को सुगम बनाने में सहयोगी रहा है। उन्होंने लचीलापन दिखाया है, और इस प्रयास में हमारे साथ उनके व्यवहार में वे व्यवसायिक और पेशेवर रहे हैं। यह एक सकारात्मक पहला कदम है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कतर एयरवेज की चार्टर्ड उड़ान पर अमेरिकी नागरिकों और वैध स्थायी निवासियों के प्रस्थान की सुविधा दी।

होर्न ने कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि विमान कतर में सुरक्षित उतर गया है। हम एचकेआईए में संचालन को सुविधाजनक बनाने और इन चार्टर उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए कतर के निरंतर प्रयासों के लिए बहुत आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “ विमान के सुरक्षित प्रस्थान एवं पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सरकार गहनता से काम कर रही है, और आज की सुरक्षित उड़ान सावधानीपूर्ण और कठिन कूटनीति एवं बातचीत का परिणाम है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका, अपने नागरिकों, वैध स्थायी निवासियों और अमेरिका के लिए काम करने तथा अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छा रखने वाले अफगानों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए इन प्रयासों को जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!