लाइव न्यूज़ :

चीन में अफगानिस्तान पर तीसरे मंत्रीस्तरीय बैठक में तालिबान को आमंत्रित किया जाएगा : कुरैशी

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 17 नवंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि अगले साल की शुरूआत में चीन में होने वाले तीसरे मंत्रीस्तरीय बैठक में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को न्योता दिया जाएगा।

उन्होंने विश्व समुदाय से इस हकीकत को स्वीकार करने का अनुरोध किया कि अफगानिस्तान में युद्ध खत्म हो चुका है और कट्टरपंथी समूह सत्ता में है।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति की एक बैठक में मंगलवार को कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल पर मध्य अगस्त में तालिबान के कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर उसके पड़ोसी देशों के बीच विचार-विमर्श के लिए एक नया तंत्र बनाया है।

डॉन अखबार ने बुधवार को कुरैशी के हवाले से कहा, ‘‘अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को भी उसके (अफगानिस्तान के) पड़ोसियों की अगली बैठक में न्योता दिया जाएगा। ’’

खबर में कहा गया है कि अगली बैठक चीन में होगी, हालांकि इसकी तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन इसके अगले साल की शुरूआत में होने की संभावना है।

बैठक के प्रारूप में रूस के अलावा चीन, ईरान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल