लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने की अमेरिका की हड़बड़ी के बीच शांति दर्शाना चाहता है तालिबान

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:29 IST

Open in App

काबुल, 16 अगस्त (एपी) राजधानी काबुल में तालिबान के घुसने के बाद देश से लोगों को निकालने के लिए संघर्ष करते हुए अमेरिकी सेना ने सोमवार को अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया जहां अशांति फैलने के व्यापक भय के बीच चरमपंथी शांति दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं।

पश्चिम समर्थित सरकार के पतन और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से चले जाने के बाद तालिबान रविवार को राजधानी में घुस गया और इसके साथ ही दो दशक के उस अभियान का आश्चर्यजनक अंत हो गया जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने देश को बदलने की कोशिश की थी।

तालिबान के क्रूर शासन की वापसी के डर के बीच हजारों अफगान नागरिक हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से देश छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सैकड़ों लोग सड़कों पर दौड़ते दिख रहे हैं जब अमेरिकी सैनिकों ने चेतावनी के लिए हवा में गोलियां दागी।

अमेरिकी दूतावास को खाली करा लिया गया है और अमेरिकी ध्वज को उतार लिया गया है। राजनयिकों को हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य पश्चिमी देशों ने भी अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और कर्मचारियों और नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं।

अफगानिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सुबह एक सलाह जारी कर कहा कि हवाई अड्डे के "नागरिक हिस्से" को "अगली सूचना तक बंद कर दिया गया" और कहा कि सेना ने हवाई क्षेत्र को नियंत्रण में ले लिया है।

अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग अक्सर सुदूर पूर्व और पश्चिम के बीच लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल